कमाल बेमिसाल अल-अनॉन के 75 साल
कितना अद्भुत एहसास,
मेरे आने से पहले,
मेरे जाने के बाद ।
नहीं कोई राजा,
नहीं कोई रानी ।
यह हैं लुईस और ऍन के साथ
हम सब की कहानी ।।
एक आम सा पति, एक आम सी पत्नी,
फिसले अर्श से फ़र्श तक,
थी दलदल की खाई,
जब हर दिन हुई शराब से लड़ाई ।
शराब ,शराब है बड़ी ख़राब,
यही सुना था सब की ज़ुबानी ।
शराबीपन से पीड़ित लुईस ने ख़ुद के बदलाव की ठानी ।।
अहा!
लो शुरू हो गई अल-अनॉन की कहानी
कितना अद्भुत एहसास,
मेरे आने से पहले,
मेरे जाने के बाद ।।
कमाल बेमिसाल अल-अनॉन के 75 साल
एक छोटे से कमरे और टाईपराइट से हुई शुरुआत,
उच्चशक्ति ने हर दिन की करामात,
Only Keep Coming Back की थी फ़रियाद ।
डब्लू एस ओ का टूर देख,
रोंगटे थे हुए खड़े ।
इसके तो नाते थे,
मेरी नस्लों से जुड़े ।।
अमर हो गईं लुईस,
हमारी साँसों में।
हर दिन 12 क़दमों,
के नातों में ।।
हम लुईस के उत्तराधिकारी,
शराबीपन से पीड़ित परिवारों से जुड़े,
हम सबके दिल के सुर ताल हैं मिले,
रिकवरी की मशाल लिए सब मिलकर चले ।
कितना अद्भुत एहसास
मेरे आने से पहले ,मेरे जाने के बाद
कमाल बेमिसाल अल-अनॉन के 75 साल